66 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न
आगर मालवा (अंकित दुबे) - 108 सुंदरकांड पाठ मंडल का 66 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन उज्जैन रोड पर शक्तिनगर कॉलोनी में बुधवार रात्रि में सम्पन्न हुआ।हनुमान जी महाराज का आकर्षक श्रंगार किया गया।बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतिया आगर नगर की राम माली पूरे की मंडली,विश्वेश्वर सुंदरकांड मंडली और 108 सुन्दरकांड मंडली ने दी।सुंदरकांड पाठ का श्रवण पुरुष और महिला दोनो ने किया।सुंदरकांड पाठ संपन्न के बाद हनुमान चालीसा,रामायण जी आरती,हनुमान जी आरती,श्री राम स्तुति कर महा प्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर 108 सुंदरकांड पाठ मंडल के वरिष्ठ तुलसीराम प्रजापति, शेलेन्द्र ठाकुर, नवीन विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र पटेल,सचिन शर्मा,मुकेश शर्मा,चंचल शर्मा,हेमन्त नागर, भावेश चौहान,किशोर तिवारी,मनोहरदास बैरागी,केशव परमार,महेश माली,अंकित गौतम, पाण्डु सोनी,आदि भक्तजन मौजूद थे।जानकारी समिति सदस्य अंशुल सोलंकी द्वारा दी गई।
*दैनिक आजतक 24 अखबार से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे +91 91792 42770*