जोबट उपचुनाव किसानों के अधिकारों, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव है - पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह | Jobat upchunav kisano ke adhikaro mahilao ke samman yuvao ke bhavishya

जोबट उपचुनाव किसानों के अधिकारों, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव है - पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह

*आपका हर वोट स्वर्गीय कलावती भूरिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी*  

जोबट उपचुनाव किसानों के अधिकारों, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव है - पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को मप्र के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने जोबट, खट्टाली एवं कट्ठीवाड़ा में जनसंपर्क कर आम सभाओ को संबोधित कर बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, बिजली के भारी भरकम बिलो को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार  जमकर प्रहार किए | इस दौरान बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन और कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे |

जोबट उपचुनाव किसानों के अधिकारों, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव है - पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह

श्री सिंह ने कट्ठीवाड़ा में सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि सबसे पहले तो मैं स्वर्गीय बहन कलावती भूरिया को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं |  उन्होंने कहा की जोबट का चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं यह मध्यप्रदेश के भविष्य को बचाने का चुनाव है। आज मध्य प्रदेश की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है। बढ़ती हुई महंगाई की आग से समाज का हर वर्ग चाहे वह युवा हो, चाहे व्यापारी हो, चाहे किसान हो, चाहे हमारी माताएं-बहने हो | भाजपा को महंगाई पहले डायन लगती थी अब उसको डार्लिग लगने लगी है |महंगाई से चारो और कोहराम मचा हुआ है | घर परिवार चलाना मुश्किल भरा हो गया है | करोड़ो युवा बेरोजगार होकर इधर से उधर घूम रहे है | प्रदेश की भाजपा की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचारी, दुराचारी सरकार से सभी वर्ग कहीं ना कहीं परेशान है। उन्होंने उपस्थित लोगो से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया | सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भारतीय जनता पार्टी लगातार झूठे वादे करके जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं आदिवासियों कि समस्याओं कि उन्हें अब याद आ रही है। पढ़ा-लिखा आदिवासी युवा आज दर-दर भटक रहा उन्हें आदिवासी युवा के अधिकारों और उनके भविष्य की कोई चिंता नहीं है। आदिवासी वर्गों का भाजपा सरकार मखौल उड़ा रही है। कमलनाथ सरकार ने आदिवासियों के हितों के लिए निर्णय लिये थे, किंतु भाजपाईयों ने खरीद-फरोख्त कर भाजपा की सरकार बना ली और आदिवासियों के सपनों पर पानी फिर गया। मैं मतदाताओं को विश्वास दिलाता हूं कि जोबट में कांग्रेस का परचम लहराया तो आदिवासियों को उनका पूरा सम्मान वापस मिलेगा। 

श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में जनता को याद दिलाते हुए कहा कि 7 साल पहले जब केंद्र में कांग्रेस की डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार थी तब कांतिलाल भूरिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ केंद्र में मंत्री थे, उस समय पेट्रोल के दाम 55 रुपए लीटर था। आज इतनी महंगाई हमारे देश में है, जितनी आजादी के बाद 67 साल में कभी नहीं हुई | आज माताओं बहनों से पूछो कि वह अपना घर किस प्रकार चला रही हैं। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आपको मनरेगा दिया, भोजन का अधिकार दिया। लेकिन कभी अनाज के बोरे पर स्वयं का फोटो लगाकर खुद का प्रचार नहीं किया। सिंह ने कहा कि जोबट से हमारे पारिवारिक संबंध हैं और जनता पर भरोसा है। श्री सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इस दौरान  अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, मप्र युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया, युवा नेता दीपक भूरिया ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर हमला बोलकर कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल को भारी मतो से विजय बनाने की अपील की | इस अवसर पर धार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोज गौतम, वरिष्ठ नेता गोहाड़िया भाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पारसिंह बरिया,ओमप्रकाश गुप्ता,भरत ठाकुर  सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे | 

Post a Comment

Previous Post Next Post