कांग्रेस ने जोबट विधानसभा से महेष पटेल को बनाया अधिक्रत उम्मीदवार
जिलेभर के कांगे्रसी नेताओ एवं कार्यकताओं मे हर्ष की लहर
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - आखिरकार लंग्बी जददोजहद के बाद कांगे्रस हाईकमान ने प्रदेष के विधानसभा उपचुनाव मे अपने अधिक्रत उम्मीदवार का ऐलान मंगलवार देर षाम को कर दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नाम घोषीत किए गए हैं। जिसमे खंडवा, रैगांव और जोबट सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जोबट विधानसभा सीट से जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। श्री पटेल के उम्मीदवार बनाए जाने पर जिलेभर के कांग्रेसी नेताओ ओर कार्यकर्ताओ मे हर्ष की लहर है।
इसलिए हो रहे हैं उपचुनाव
गोरतलब हे कि खंडवा लोकसभा सीट भाजपा के सांसद नंदकुमार सिंह चैहान के निधन के बाद रिक्त हो गई है। जोबट विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक सुश्री कलावती भूरिया के निधन के बाद खाली हो गई है। उल्लेखनीय है कि यह सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है। पृथ्वीपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्रसिंह राठौर के निधन के बाद खाली हुई है। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए है। रैगांव विधानसभा सीट भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद खाली हुई। यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। हालाकि अभी भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषीत नहीं किए हैं।