उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के खेल मैदान का सीमांकन कर साफ-सफाई कराने के निर्देश | Utkrash vidhyalay dindori ke khel maidan ka simankan kr saaf safai karane ke nirdesh

उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के खेल मैदान का सीमांकन कर साफ-सफाई कराने के निर्देश

उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के खेल मैदान का सीमांकन कर साफ-सफाई कराने के निर्देश

डिंडौरी - कलेक्टर  श्री रत्नाकर झा ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के  हैं। उन्होने कहा कि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के खेल मैदान में भारी वाहनों को पार्क किया जाता है, इसमें प्रतिबंध लगाया जाए। कलेक्टर श्री झा ने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने खेल मैदान सहित सभी शासकीय भवनों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायतों में खेल मैदान को प्लांटेशन के माध्यम से आकर्षक बनाने को कहा गया है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने इसी प्रकार से प्रधानमंत्री ग्राम सडक परियोजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सर्व शिक्षा अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, तजेस्विनी परियोजना, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा एवं सेवाएं विभाग और ग्रामीण अजीविका मिशन से संबंधित योजनाओं और निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कृषि भूमि सुधार योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित कर उनकी कृषि भूमि में सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री झा मनरेगा के अंतर्गत सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी ग्राम पंचायत भवनों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने जर्जर हो चुके सड़क एवं पुल-पुलियों की मरम्मत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामों को मुख्यमार्ग से जोड़ा जाए, जिससे जिले की आवागमन सुविधा सुगम हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post