मटकी फोड़ कर अपनी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया | Matki fod kar apni mango ko lekar sanyukt morcha ne pradarshan kiya

मटकी फोड़ कर अपनी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया 

मटकी फोड़ कर अपनी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया

बड़वाह (विशाल कुमरावत) - पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को 11 वे दिन अपनी जायज मांगों के समर्थन में बड़वाह के कर्मचारियों ने हडताल स्थल पर मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया गया|इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी भी की| 

अभी करो अर्जेंट करो,हमको परमानेंट करो जैसे ..नारे लगाते हुए संयुक्त मोर्चा के सदस्य मटके सिर पर रख कर जनपद पंचायत गेट पर गए|जहा उन्होंने मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया|बड़वाह जनपद पंचायत परिसर में संयुक्त मोर्चा के अधिकारी-कर्मचारी की 11 वे दिन भी हडताल जारी रही|उन्होंने प्रदर्शन करके मांगो के निराकरण करने के लिए नारेबाजी की| साथ ही संयुक्त मोर्चा संघ के अधिवक्ता द्वारा शासन के प्रमुख सचिव को दिए गए,नोटिश की प्रतिलिपि भी बडवाह जनपद पंचायत के सीईओ ओपी शर्मा को आवेदन के रूप में दी गई|  

संगठनों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से विभागीय कार्यालयों के लम्बित कार्य प्रभावित हो गए हैं| कर्मचारियों के नहीं होने से विभागीय स्तर के सभी कार्य ठप है|वहीं अपनी समस्याओं से जुड़े हितग्राही भी बिना समस्याओं के निराकरण वापस लौटने को विवश है|

Post a Comment

Previous Post Next Post