मेडिकल कॉलेज से सोमवार को 22 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ होकर सोमवार को 22 व्यक्ति अपने घर लौटे। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में 17 नए मरीज भर्ती हुए। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550, आईसीयू बेड 56 में से 44 पर पेशैंट हैं। एचडीयू में 172 बैड में 57 पर पेशेंट हैं। ऑक्सीजन बेड 180 में 54 पर पेशेंट हैं। नॉन ऑक्सीजन बैड 142 में से 03 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 158 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 118 पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं। हॉस्पिटल में रिक्त बेड 392 है। रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार आज तक टोटल रिसीव्ड 7580, डिस्ट्रीब्यूटेड 1557, कन्ज्यूम्ड 5798, करंट स्टाक 225 है।
Tags
ratlam