सराफा व्यापारी के साथ लूट, गले से झपट्टा मार सोने की चेन लुटी | Sarafa vyapari ke sath loot gale se jhapatta mar sone ki chain looti

सराफा व्यापारी के साथ लूट, गले से झपट्टा मार सोने की चेन लुटी

सराफा व्यापारी के साथ लूट, गले से झपट्टा मार सोने की चेन लुटी

टांडा/धार (यश राठौड़) - टांडा में पहली बार चेन स्केनिंग की घटना सामने आई है। शाम को घूमने निकले एक व्यापारी के गले से अज्ञात बदमाश चेन झपट कर भाग गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना सराफा व्यापारी मनोहर सोनी के साथ घटी। सोनी ने बताया कि वे प्रतिदिनानुसार शुक्रवार की शाम करीब 7:15 बजे टहलने  टांडा राजगढ़ मार्ग पर निकले थे। टहलते हुए वे मण्डी गेट के सामने पहुँचे थे कि अचानक बड़दा की ओर से आ रही बाइक पर तीन लोगो ने उन्हें रोका व उनके गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकले। । लड़को की उम्र करीब 25-30 वर्ष की होगी । उन्होंने पेंट व शर्ट पहन रखे थे और मुह ढक रखा था।  इस दौरान वे चिल्लाये भी। किन्तु बस्ती दूर होने से कोई सुन नही पाया।  सोनी ने बताया कि उक्त चेन 55 ग्राम की थी जिसकी कीमत करीब  ढाई लाख रु है। मेने अपने पुत्र व पड़ोसी को घटना की जानकारी दी। जिसपर आसपास खोजबीन भी की। सोनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही सोने की चेन ढूंढ निकालने पर पुलिस को 21000 रु इनाम देने की बात भी कही।

Post a Comment

0 Comments