रावेर सांसद रक्षाताई खड़से एवं पूर्व मंत्री अन्तरसिह आर्य ने किया शोक व्यक्त | Raver sansad rakshatai khadse evam purv mantri antar singh aary ne kiya shok vyakt

रावेर सांसद रक्षाताई खड़से एवं पूर्व मंत्री अन्तरसिह आर्य ने किया शोक व्यक्त

रावेर सांसद रक्षाताई खड़से एवं पूर्व मंत्री अन्तरसिह आर्य ने किया शोक व्यक्त

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल के पूज्य पिताजी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र पाटिल के दादाजी  नत्थू पूना पाटिल के निधन पर रावेर सांसद श्रीमती रक्षाताई खड़से ने ग्राम बोहरडा स्थित निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। स्व. नत्थू पाटिल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

रावेर सांसद रक्षाताई खड़से एवं पूर्व मंत्री अन्तरसिह आर्य ने किया शोक व्यक्त

दोपहर में पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य, बड़वानी भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, खरगोन-बड़वानी पूर्व सांसद सुभाष पटेल, बड़वानी जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल सिसौदिया, राजपुर नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू कुशवाह ने भी ग्राम बोहरडा पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post