निगम द्वारा बढ़ाई गई जलकर राशि को लेकर, कांग्रेस ने कि कम करने की मांग | Nigam dvara badhai gai jalkar rashi ko lekar congress ne ki kam krne ki mang

निगम द्वारा बढ़ाई गई जलकर राशि को लेकर, कांग्रेस ने कि कम करने की मांग

निगम द्वारा बढ़ाई गई जलकर राशि को लेकर, कांग्रेस ने कि कम करने की मांग

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बढ़ी हुई राशि को कम करने की मांग की है। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कलेक्टर को ज्ञापन भी कल देने जा रही है। जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि शहर में पीने के पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोगो को सुविधाएं नहीं मिल रही है। उधर नगर निगम ने 50 रुपये महीना, 600 रुपये सालाना लगने वाला जलकर को बढ़ाकर 300 रुपये महीना, 3600 रुपये सालाना कर दिया। जो कि सरासर गलत है। उन्होंने आगे कहा कि अब कहा है वो भाजपा के नेता जो किसी भी कार्य का श्रेय लेने फ़ोटो खीचने आगे आते थे। अब जनता पर करो की मार पड़ रही है। कौन सा भाजपा  नेता इसका श्रेय लेने आगे आयेगा।

इसके बाद भी निगम ने अपना तुगलकी फरमान जल्द वापस नहीं लिया तो, कांग्रेस घर-घर जा कर हस्ताक्षर अभियान चलायेगी। साथ ही उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर निगम में कांग्रेस का महापौर बनता है, तो जनता को बेहतर सुविधाये देने के साथ-साथ बढ़ी हुई जलकर राशि को भी वापस लिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments