आलीराजपुर जिले के चार थानो में उर्जा महिला डेस्क की स्थापना 31 मार्च को
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - प्रदेश स्तर पर 31 मार्च को 700 उर्जा महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन एनआईसी के माध्यम से माननीय न्यायाधिपति प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया जावेगा। इसी अनुक्रम में अलीराजपुर मे पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटटू सहगल एवं उपपुलिस अधीक्षक महिला अपराध आदित्यगराजसिंह ठाकुर के नेत्रत्व मे जिले के चार थाने अलीराजपुर, जोबट, नानपुर एवं आजाद नगर में उर्जा महिला डेस्क की स्थापना की कार्यवाही की जा रही है। जिसका उदघाटन 31 मार्च को किया जावेगा। उदघाटन समारोह कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी सेन्टर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में होगा। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपपुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण, जिला विधिक प्राधिकरण, महिला बाल विकास, वन स्टाप सेन्टर, जिले में कार्यरत एनजीओ आदि भी उपस्थित रहेंगे। ज्ञात रहे कि प्रदेश के थानों को महिलाओं के अनुकूल और सुलभता से पहुंच योग्य बनाने तथा वांछित सहयोग प्रदान करने हेतु उर्जा महिला डेस्क को प्रथम संपर्क बिन्दु के रूप में स्थापित किया जा रहा है। उर्जा महिला हेल्पु डेस्कक महिलाओं से संबंधित विषयों को संपादित करने हेतु थाने के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेगी। पुलिस महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनके लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित करने हेतु प्रतिबद्ध है और उर्जा महिला डेस्क इसी दिशा में एक सराहनीय सकरात्मक कदम है। उर्जा महिला डेस्क संबंधित थाना प्रभारी के सतत नियंत्रण मे कार्यरत होगी तथा आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभागों से वांछित कार्य हेतु समंवय स्थापित कर महिला संबंधी समस्याओं का निदान किया जावेगा।