सासंद स्व. नंदू भैय्या की अस्थि कलश यात्रा 19 मार्च को, जिलाध्यक्ष ने की प्रभारियों की नियुक्ति | Sansad swargiy nandu bhaiya ki asthi kalash yatra 19 march ko

सासंद स्व. नंदू भैय्या की अस्थि कलश यात्रा 19 मार्च को, जिलाध्यक्ष ने की प्रभारियों की नियुक्ति

सासंद स्व. नंदू भैय्या की अस्थि कलश यात्रा 19 मार्च को, जिलाध्यक्ष ने की प्रभारियों की नियुक्ति

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान की अस्थिकलश यात्रा 19 मार्च, शुक्रवार को प्रातः7 बजे शाहपुर से प्रारंभ होगी। यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई सायं 4 बजे ओम्कारेश्वर पहुचेगी। यहाँ पवित्र माँ नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगें। यात्रा हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने विभिन्न मंडल के प्रभारी नियुक्त किये है। शाहपुर मंडल में अशोक महाजन, दिगम्बर नाना पाटिल एवम योगेश्वर पाटिल, बहादरपुर मंडल में उमाकांत चौधरी, प्रवीण शहाणे, लोकमान्य तिलक मंडल में मनोज माने, गजेंद्र पाटिल, सरदार पटेल मंडल में ईश्वर चौहान, पंकज शाह, श्यामा प्रसाद  मुखर्जी मंडल में राहुल जोशी, पिंटू बावस्कर, दरियापुर मंडल में अरुण पाटिल, संजय पाटिल, खकनार मंडल हेतु विजय गुप्ता, प्रदीप जाधव, नावरा मंडल में रमेश महाजन, मनोज महाजन, नेपा मंडल में  राजेश चौहान, सचिन गोपाल व धुलकोट मंडल हेतु सुभाष चौहान, इकबाल एवं राजेश चारण प्रभारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post