उपभोक्ता हितों के लिए व्यापक जन जागरण अभियान जरूरी - श्री जोशी | Upbhokta hito ke liye vyapak jan jagran abhiyan jaruri

उपभोक्ता हितों के लिए व्यापक जन जागरण अभियान जरूरी - श्री जोशी

उपभोक्ता हितों के लिए व्यापक जन जागरण अभियान जरूरी - श्री जोशी

जावरा (यूसुफ अली बोहरा) - हर स्तर पर जानकारी के आभाव में उपभोक्ता(ग्राहक)ठगा जा रहा है।मनमाने दाम वसूले जा रहे है,मिलावट ,कालाबाजारी,मुनाफाखोरी रिश्वतखोरी निरन्तर बढती जा रही है  इसका मुख्य कारण सरकारी तंत्र में व्यापत भ्रष्टाचार जंहा जिम्मेदार है वहीं नागरिकों में उपभोक्ता हितों के प्रति जागरूकता का आभाव है।

यह बात  समिति के परामर्श दाता वरिष्ठ पत्रकार शरदजोशी ने पिपलोदा के ग्राम रियावन में उपभोक्ता समस्या जन कल्याण समिति  जावरा द्बारा आयोजित विचार गोष्ठी में कही।उन्होने कहा कि कोराना काल के बाद नैतिक मूल्यों में भी गिरावट आई है लोग अपने बारे में ही सोचते है,इनमें व्यापारी वर्ग भी शामिल हे।अधिक मुनाफा कमाने के लालच में वह ग्राहकों का हित भुल गया है।चिकित्सा के क्षेत्र से सेवा का भाव समाप्त हो गया है। सरकार की ढीली पकड़ के कारण भी उपभोक्ताओं के हित प्रभावित हो रहे है।उपभोक्ता समितियों को चाहिए कि वह ग्राम स्तर तक उपभोक्ताओं को जागरूक करने का अभियान चलाएं।

जिला सहकारी बैक के पूर्व अध्यक्ष  तथा समिति के सलाहकार अशोक जैन चौटाला कहां  कि सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों के लिए अनेक कानून बनाएं है योजनाएं भी अनेक बनी हे लेकिन जिन्हे उपभोक्ताओं के हितों के रक्षा की जिम्मेदारी दी गई हे वे ही उपभोक्ताओं के शोषण का कारण बने हूए है।एसा कोई क्षेत्र नही बचा जंहा उपभोक्ता मुनाफाखोरी का शिकार नही हो रहा है।जन प्रतिनिधि व समाजसेवी यदि ठान ले तो उपभोक्ता मनमानी लुट से बच सकते है।लेकिन उनमें भी समाज के प्रति  जो चिंता या भाव होना चाहिए वह नही है।यही कारण है कि मुनाफाखोरी बड़ रही है।

घटवास आश्रम  के गुरु जी दिनेश व्यास ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता ठगी का शिकार अधिक है।उसका कारण जानकारी का आभाव है।ग्राम स्तर पर उपभोक्ता जागरूक शिविर लगाए जाना चाहिए।पाठ्यक्रमों में भी उपभोक्ता हितों का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। शासन स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाना चाहिए जो मुनाफाखोरी को रोकने के लिए कार्य करें।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि अनिल झालानी रतलाम जो  समिति के परामर्शदाता  ने कहा कि हमारी समिति जिले में उपभोक्ता हितों के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगी।हमारा यह प्रयास भी होगा कि उपभोक्ता क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने  के संकल्प पत्र भी भरवाएं।

प्रारम्भ में समिति के प्रदेश अध्यक्ष युसुफ अली बोहरा ने संस्था के उद्बेश्यों से अवगत कराया तथा बताया कि यह एक एन.जी.ओ. है जिसका लक्ष्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना तथा उन्हें अपने अधिकारों से अवगत कराना है।फिलहाल जिलें में इसकी ईकाईयां गठित करना है इसके बाद अन्य जिलों में समितियां गठित की जाएगी।महिलाओं में भी जागृति लाने के लिए महिला प्रकोष्ठ व सुझाव प्रकोष्ठ. विधि प्रकोष्ठ व अन्य प्रकोष्ठ बनाए जाएंगें। सदस्यता अभियान भी चलाया गया है।तथा उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर भी आयोजित किये जाएंगें। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सैनी ने कहा कि हम पूरे मध्यप्रदेश के सभी जिलों में उपभोक्ताओं को जागरुक करने का कार्य करेंगे समिति के सचिव शैलेश गोड़ ने कहां की  हम उपभोक्ता  शिविर हर गांव में लगाने का प्रयास करेंगे  और उपभोक्ताओं पर हो रहे हैं अन्याय अत्याचार  के बारे में लोगों को बताएंगे कार्यक्रम का संचालन  पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह कालूख खेड़ा ने किया।तथा आभार  जगदीश यादव ने   माना।

इस अवसर पर ग्राम रियावन के श्रीपाल जी जैन. को रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह चंद्रावत. पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष  मावता के  रोशन जैन. को ब्लॉक उपाध्यक्ष पिपलोदा के पद पर मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिये  एवं सदस्यता कार्ड अतिथियों द्बारा प्रदान किये गए। इस अवसर पर समिति के राजेश गौड़. शब्बीर मिठाईवाला. किशोर मेहता. मुस्तफा शगुफ्ता. गिरीश चावला. विभोर जैन. और पिपलोदा ब्लॉक  कृष्णा पाटीदार. कृष्णचद्र कारपेन्टर, जगदीश कारपेन्टर, कैलाश चंदेल आदि कई गांव के ग्रामीण जन उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post