पेट्रोल डीजल एवं गैस सिलेंडर की अनियंत्रित कीमतों के विरोध में बंद का आव्हान
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की अनियंत्रित कीमतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कल दिनांक 20 फ़रवरी 2021 दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे तक आधे दिन के प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार का घर चलाना मुश्किल हो गया है। जिसके विरोधाभास में कल कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण जिला बुरहानपुर, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, ब्लॉक कांग्रेस, सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ एवं कांग्रेसकर्ताओं द्वारा दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद का आव्हान किया गया हैं। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी द्वारा बताई गई।
Tags
burhanpur