जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही | Jabalpur police evam orashasan ki nagar nigam ke sath milkar sanyukt karywahi

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

मिलावटखोरी कर  अमानक घी बनाने वाले   विजय कुकरेजा के द्वारा अवेैध रूप से 4000 वर्गफुट में लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किए गए  दो मंजिला मकान एवं गोदाम को किया गया आज जमींदोज

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर (संतोष जैन) - मध्यप्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

                    इसी क्रम में आज दिनांक 17.02.2021 को कलेक्टर जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना माढोताल अंतर्गत कसोधन नगर में मिलावटखोर विजय कुकरेजा द्वारा नगर पंचायत/नगर निगम की बिना अनुमति के अवैध रूप से 4000 वर्ग फुट में लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किए गए  दो मंजिला रहवासी मकान एवं गोदाम को जमींदोज किया गया है।

                    उल्लेखनीय है कि दिनांक 22-1-21 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर माढोताल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से  विजय इंडस्ट्रीज कसोधन नगर में दबिश दी गयी थी जहाॅ निरीक्षण पर खाद्य पदार्थ पाम आईल, वनस्पति, फ्लेवरिंग एसेन्स का मिश्रण कर विजय भोग घी, देशी घी , सरल घी, कान्हा घी, देहाती घी नाम के पैक किये हुये पेैकिट कीमती लगभग 3 लाख 50 हजार रूपये के मिले थे, जिनका उपयोग मानव जीवन के लिये संकटापन्न होना पाये जाने पर थाना माढेाताल में विजय कुकरेजा के विरूद्ध अपराध क्र. 49/21 धारा 417, 420, 270, 272 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।


                    *विजय कुकरेजा घटना दिनाॅक से फरार है जिसकी  गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा 7 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा की गयी है।*

                   विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल, एस.डी.एम श्री ऋषभ जैन, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा,  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह , तहसीलदार श्री राजेश सिंह, नायब तहसीलदार श्री संदीप जैसवाल, थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री आर.के. गौतम, थाना प्रभारी ओमती श्री एस.पी.एस. बघेल, थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति सोमा मलिक,तथा अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News