पत्रकारो का सबसे बडा संगठन आईसना की वर्ष 2021-22 की जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - शहर की निजी होटल मे सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष विनय डेविड के निर्देश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सोनी, संयोजक महेश मावले की अनुशंसा पर आईसना की बुरहानपुर जिला ईकाई का गठन किया गया, जिसमे उमेश जंगाले को जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा सर्वसम्मति से नवागत जिलाध्यक्ष ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने अपने विचार रखते हुए कहां की शासन द्वारा चलाई जा रही पत्रकारों के लिए सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ पत्रकारों को दिलाने हेतु संगठन प्रयासरत रहेंगा। जिसमें बीमा, सरकारी विज्ञापन, अधिमान्यता, एवं अन्य योजना शामिल है। संयोजक महेश मावले ने कहां की पत्रकारों को एकजुटता के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। पत्रकार एक दूसरे के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहें यही अपेक्षा है। नवागत जिला अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन मे कहां की पत्रकारों का सर्वांगीण विकास कैसे हो इस पर चिंतन, मंथन करना अत्यंत आवश्यक है। श्री जंगाले ने कहा की सभी पत्रकारों का आर्थिक स्तंभ मजबूत होना बहुत ज्यादा जरूरी है जिस हेतु संगठन प्रयास करेंगा की भोपाल जन सम्पर्क विभाग व बुरहानपुर जिले से भी पत्रकारो को उनकी मेहनत की शुद्ध कमाई विज्ञापन के रुप मे मिलते रहे ताकि उन पर आर्थिक संकट नही मंडराये। कार्यक्रम पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल माला से भव्य स्वागत किया। एवं नवनियुक्त हुए पदाधिकारियों का आईसना के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया
*इनकी हुई नियुक्ति*
जिलाध्यक्ष- उमेश जंगाले
उपाध्यक्ष-- हिफाजत अली
उपाध्यक्ष - मो. अरमान
सचिव - दिग्विजय मोकल
महा सचिव - अमर दीवाने
सह सचिव - अब्दुल खालीक
सह सचिव - कन्हैया पाटिल
कोषाध्यक्ष-- मुजफ्फर अली
सहकोषाध्यक्ष - फिरोज तडवी
प्रचार सचिव-- मनोज गवांदे
प्रचार सचिव-- अब्दुल गनी
प्रचार सचिव-- शेख अजहर
कार्यकारिणी सदस्यो मे
नितिन इंगले, रिफत अंसारी,
एजाज़ खान, शोहेब कॉटनवाला,
शेख जावेद, रामचंद्र भालसिंह,
नेपा अध्यक्ष - विनोद मोरे
शाहपुर अध्यक्ष - अनिल महाजन
खकनार अध्यक्ष - निलेश महाजन को नियुक्त किया नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।