पर्यावरण सहयोग संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न | Paryavaran sahyog sanstha ki varshik bethak sampann

पर्यावरण सहयोग संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न

दीपक दीक्षित अध्यक्ष व अविनाश वाघेला सचिव पद पर पुनः मनोनीत

पर्यावरण सहयोग संस्था की वार्षिक बैठक संपन्न

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - पर्यावरण सहयोग संस्था की वार्षिक बैठक रविवार 17 जनवरी को सहयोग गार्डन में संपन्न हुई! बैठक में रखे गए प्रस्ताव सूची पर सर्व अनुमति से निर्णय पारित किए गए! संस्था के कार्यकारिणी चुनाव भी संपन्न किए गए! जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष पद पर दीपक दीक्षित व सचिव पद पर अविनाश वाघेला को पुनः नियुक्त किया गया। इसी प्रकार संस्था के संरक्षक पद पर बालकृष्ण गुप्ता व कैलाश कमेडिया नियुक्त किए गए। संयोजक  आशुतोष पंचोली व जानकी वल्लभ कोठारी को बनाया गया। उपाध्यक्ष विक्रांत राठौर, महेंद्र टवली व आशुतोष दुबे नियुक्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद जोशी, सह सचिव डॉक्टर शकील शेख, परामर्शदाता सुरेश माहेश्वरी, शिवा वाणी, कृष्णकांत बेड़िया, समद मुगल व राजीव शाह को बनाया गया। मीडिया प्रभारी पद पर अजय सोनी को नियुक्त किया गया।शेष सभी सदस्य को कार्यकारिणी में लिया गया। बैठक के आरंभ में संस्था के निवर्तमान कोषाध्यक्ष जानकी वल्लभ कोठारी ने संस्था के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कोठारी ने बताया कि कोविड-19 कोरोना काल की वजह से 1 वर्ष के दौरान संस्था को किसी प्रकार के अतिरिक्त आय नहीं होने से संस्था का बैंक बैलेंस ज्यादा नहीं है वर्तमान में संस्था के बैंक बचत खाते में मात्र ₹2000 की राशि है। कोठारी ने संस्था सदस्यों को सदस्यता शुल्क की जानकारी से भी अवगत कराया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली ने संस्था के कार्यकारिणी गठन की विस्तार से जानकारी दी और सदस्यों से आह्वान किया कि वे आगे रहकर संस्था की गतिविधियों में भाग लेकर संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाएं। संस्था संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता ने सभी सदस्य की राय मशविरा के पश्चात अंत में सर्व अनुमति से नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। संचालन अविनाश वाघेला ने करते हुए सहयोग संस्था के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने अपने बीते 5 साल के कार्यकाल के दौरान संस्था सदस्यों के द्वारा सहयोग करने पर और संस्था की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेकर संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने पर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखते हुए संस्था संगठन को मजबूत करने, नवीन सक्रिय सदस्यों को जोड़ने व संस्था सदस्यों के बारे में अपने अपने विचार रखते हुए संस्था के कामों में हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में सहयोग महिला मंडल की कार्यकारिणी को भंग करने की जानकारी संस्था संरक्षक गुप्ता ने दी और सभी को अवगत कराया कि 26 जनवरी के पूर्व सहयोग महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया जाएगा।बैठक में संस्था के सदस्य महेश शुक्ला, रामू कमेड़िया, सतीश भाटी, सहयोग महिला मंडल की सदस्य प्रतिभा माहेश्वरी, प्रतिभा पंचोली, सूरज जोशी, निर्मला कोठारी, गरिमा दुबे आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post