Breaking: निजी यात्री बस ने शिक्षका को रौंदा, शिक्षका की हालत गम्भीर, बाहर किया रेफर | Niji yatri bus ne shikshak ko ronda

निजी यात्री बस ने शिक्षका को रौंदा, शिक्षका की हालत गम्भीर, बाहर किया रेफर

निजी यात्री बस ने शिक्षका को रौंदा, शिक्षका की हालत गम्भीर, बाहर किया रेफर

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - शुक्रवार सुबह स्थानीय बस स्टैंड पर एक निजी यात्री बस ने एक शिक्षका को रौंद दिया। जिससे महिला शिक्षक बुरी तरह से घायल होकर लहूलुहान हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शिक्षका को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया  गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षका की गम्भीर हालत को देखते हुवे बाहर गुजरात रेफर कर दिया है। 

निजी यात्री बस ने शिक्षका को रौंदा, शिक्षका की हालत गम्भीर, बाहर किया रेफर

एक बार रौंदा दूसरी बार भी रौंदने की कोशिश की

जानकारी के अनुसार अलीराजपुर निवासी शिक्षका नीलोफर पठान स्कूल डयूटी हेतु बस स्टैंड से उमराली जा रही थी। वह उमराली जाने वाली बस में बैठने के लिए जा रही थी। तभी निजी यात्री संगम बस जो मथवाढ से बड़वानी जाने के लिए अलीराजपुर बस स्टैंड पहुंची। वाहन के चालक ने उक्त शिक्षका को आगे से टककर मार दी। जिससे महिला शिक्षक गिर गई, वाहन का आगे का एक पहिया महिला के पैर और गुप्तांग पर चढ़ गया। जिससे महिला वही पर लहूलुहान हो गई। घटना को लेकर बस स्टैंड पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। बस स्टैंड पर लोगो की भीड़ ने महिला शिक्षक को बचाने के प्रयास किए। उक्त निजी वाहन के चालक वाहन को लेकर भागने को कोशिश कर पुनः महिला शिक्षक पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। मग़र लोगो ने वाहन को रोक दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने वाहन चालक की जमकर पिटाई भी कर दी। मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी 108 वाहन को दी, मगर वह आधे घण्टे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। तब तक घायल महिला शिक्षक वही पर तड़पती रही। मौजूद लोगों में 108 वाहन के नही आने पर एक बुलोरो वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने पर सीएमएचओ डॉ. ढोके एवं चिकित्सक सोलंकी  भी अस्पताल पहुंचे और उपचार प्राम्भ किया।चिकित्सको ने महिला शिक्षक की गम्भीर हालत को देखते हुवे उपचार हेतु बाहर रेफर कर दिया है।



Post a Comment

0 Comments