एडवोकेट दिनेश अवधिया बने जेडीयू के जिलाध्यक्ष | Advocate dinesh avdhiya bane jdu ke jiladhyaksh

एडवोकेट दिनेश अवधिया बने जेडीयू के जिलाध्यक्ष 

रोजगार विकास और नारी सम्मान को बतलाया प्राथमिकता

एडवोकेट दिनेश अवधिया बने जेडीयू के जिलाध्यक्ष

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - 17 जनवरी 2021, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष के पद पर युवा एडवोकेट दिनेश अवधिया की ताजपोशी की गई है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल एवं प्रदेश प्रभारी विद्यासागर निषाद ने नियुक्ति पत्र जारी कर, दिनेश अवधिया (एडवोकेट) को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही महेंद्र मरकाम को जनता दल यूनाइटेड जिला इकाई डिंडोरी में युवा मोर्चा का कार्यवाह नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जिले के विकास रोजगार एवं नारी सम्मान कार्यक्रम को अपनी प्राथमिकता बतलाया है।

इनकी नियुक्ति पर सभी वर्ग के लोगों ने दिनेश अवधिया एवं महेंद्र मरकाम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post