7 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, मुर्गे और अंडे खाने वाले हो जाएं अलर्ट | 7 rajyo main fela bird flu murge or ande khane wale ho jaye alert

7 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, मुर्गे और अंडे खाने वाले हो जाएं अलर्ट

कोरोना वायरस के बाद अब देश में बर्ड फ्लू की दहशत है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पक्षी रोज मर रहे हैं। मध्य प्रदेश और हिमाचल में तो बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। बाकी राज्यों के नतीजे भी आने वाले हैं। ऐसे में उन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जो पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं या मांसाहार का सेवन करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी इस बर्ड फ्लू से इन्सानों को खतरा नहीं है, लेकिन जो लोग कच्चा मांस या कच्चे अंडे खाते हैं, उनमें खतरा हो सकता है। सलाह दी गई है कि जब भी अंडे या पक्षियों से जुड़ी किसी चीज को छूएं, हाथ अच्छी तरह साफ करें। हिमाचल प्रदेश में तो मछली, मुर्गे और अंडे बेचने पर रोक लगा दी गई है। अब तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से कौवों, बत्तख, मुर्गियों और बगुलों के मारे जाने की खबरें आई हैं।

Bird Flu LIVE Updates जानिए अब तक का हाल

सबसे पहले साल के शुरू में मध्य प्रदेश के इंदौर से खबर आई थी कि यहां के डेली कॉलोज में बड़ी संख्या में कौवे मृत पाए गए हैं। जांच करने पर कौवों में बर्फ फ्लू मिला। अब मंदसौर के कोर्ट परिसर में भी कौवे मृत पाए गए हैं। उज्जैन में भी ऐसी ही आशंका जताई गई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय रामसर वेटलैंड पौंग बांध में विदेशी परिंदों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। राजस्थान में भी कई जिलों में पक्षियों की मौत हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों में सोमवार को 170 से अधिक पक्षियों की मौत के मामले सामने आए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post