नगर मंडल दमुआ के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे भाजपा नेता | Nagar mandal damua ke prashikshan varg main pahuche bhajpa neta

नगर मंडल दमुआ के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे भाजपा नेता

नगर मंडल दमुआ के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे भाजपा नेता

दमुआ (रफीक आलम) - प्रदेश भाजपा संगठन व  जिला भाजपा के दिशा निर्देशन पर आज दमुआ नगर स्थित माँ शांति लान में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल दमुआ के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज भाजपा नेताओं ने शुभारम्भ किया।

नगर मंडल दमुआ के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे भाजपा नेता

प्रथम दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती जी ,मंडल अध्यक्ष मोनू साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश साहू,मोहन पाल,यशवंत पवार,मनेश श्रीवास्तव,हरिशंकर उइके, महामंत्री प्रवीण खुंगर, मनोज दवण्डे द्वारा भारतमाता , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया,

आज आयोजित पांचों सत्र में क्रमश: नत्थन साह जी,  राजेश श्रीवास्तव जी, शिव मालवी जी,संतोष राय जी एवम अंतिम सत्र मोहन पाल जी ने वक्ताओ के रूप में मार्गदर्शन दिया, कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू साहू के द्वार किया गया

इस दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग में आज प्रथम दिवस पर सभी प्रमुख वक्ताओं द्वारा संगठन के अलग अलग विषयों पर प्रकाश डालकर उपस्थित कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया गया,नगर भाजपा के सभी  मतदान केंद्र से कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी इस अवसर पर समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि मातृशक्ति, एवं कार्यकर्ता बंधु ,एवं पत्रकारगण मौजूद रहे,

Post a Comment

Previous Post Next Post