भारतीय संस्कृति के अनुरूप विश्व और मानव कल्याण का साक्षात रूप है सेवाधाम - कलेक्टर श्री आशीष सिंह | Bhartiya sankrati ke anurup vishv or manav kalyan ka sakshat roop hai sevadharm

भारतीय संस्कृति के अनुरूप विश्व और मानव कल्याण का साक्षात रूप है सेवाधाम - कलेक्टर श्री आशीष सिंह

कलेक्टर ने सेवाधाम में सद्गुरू कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया

भारतीय संस्कृति के अनुरूप विश्व और मानव कल्याण का साक्षात रूप है सेवाधाम - कलेक्टर श्री आशीष सिंह

उज्जैन (रोशन पंकज) - कलेक्टर श्री आशीष सिंह सेवाधाम आश्रम ‘अंकित ग्राम’पहुंचकर आश्रम में निवास कर रहे 600 से अधिक बाल, वृद्ध, युवा, दिव्यांगों और महिलाओं से भेंट की। बालगृह और बालिकागृह के बच्चों से मिलकर उनकी जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर आश्रम परिसर में स्थापित डिडवानिया (रतनलाल) अवेदना केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु सद्गुरू कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस केन्द्र के माध्यम से दिव्यांग और ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था रहेगी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि सेवाधाम के मानव सेवा कार्यों को देखकर लगता है  भारतीय संस्कृति की भावना के अनुरूप यहां पर मानव कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां का कार्य अनुकरणीय है। कलेक्टर ने कहा कि सेवा का यह प्रकल्प निश्चित ही उज्जैन जिले के लिये उदाहरण प्रस्तुत करता है। कलेक्टर ने सेवाधाम की पूरी टीम एवं सुधीरभाई को इसके लिये बधाई दी। इस अवसर पर संस्थापक सुधीर भाई ने आश्रम के विविध प्रकल्पों की जानकारी दी। भ्रमण में कांता भाभी, मोनिका गोयल, गोरी गोयल और प्रकल्प प्रभारी भी साथ थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post