योजनाएं बंद कर पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं कड़कनाथ हो गए : वन मंत्री विजय शाह | Yojnaye band kr purv CM kamalnath nhi kadaknath ho gaye

योजनाएं बंद कर पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं कड़कनाथ हो गए : वन मंत्री विजय शाह

मांडवा, सीवल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, कहा चार सीट और जीत जाते तो नहीं बनती कांग्रेस की सरकार

योजनाएं बंद कर पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं कड़कनाथ हो गए : वन मंत्री विजय शाह

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - हम अगर खंडवा लोकसभा क्षेत्र की चार-पांच सीट ही जीत जाते तो प्रदेश में हमारी सरकार ही बनती। परंतु 15 महीने पहले कांग्रेस की सरकार बन गई। वह गरीबों की योजनाएं ही खा गई। हर योजना को बंद कर कमलनाथ कड़कनाथ बन गए। खैर अब हमें वह गलती नहीं दोहराना है। इस बार कमल को विजयी बनाना है।

योजनाएं बंद कर पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं कड़कनाथ हो गए : वन मंत्री विजय शाह

यह बात वन मंत्री विजय शाह ने सोमवार को ग्राम मांडवा, सीवल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। मांडवा में, सागफाटा और बाकड़ी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि म.प्र. में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए गधे, घोड़े भी चल गए। जीवन में पहली बार विधायक की मंडी देखी। 25 समझदार विधायक भाजपा में आ गए। म.प्र. में सरकार बनाते समय कांग्रेस ने वादा किया था कि दो लाख रूपए तक का कर्जा माफ कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राहुल गांधी ने कर्जा माफ नहीं होने पर 10 दिन में मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। कन्यादान योजना के तहत 25 की बजाए 51 हजार रूपए देने की बात कही थी। कईं बच्चियों के यहां संतान हो गई पर 51 तो दूर 25 हजार रूपए भी नहीं मिले। यही वजह रही कि जनता से किए गए वादों पर खरे नहीं उतरने पर सुमित्रा कास्डेकर भाजपा में आ गई। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मप्र की सरकार ने 15 साल में प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह हमारा एक परिवार है जो इसे तोड़ने की कोशिश करे उसे वोट माध्यम से जवाब दो। वनाधिकार सहित अन्य हक पाने के लिए प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान की सरकार जरूरी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व महापौर अनिलऊ भोसले, पूर्व निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, राजू शिवहरे, नेपानगर मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान आदि मौजूद थे।

योजनाएं बंद कर पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं कड़कनाथ हो गए : वन मंत्री विजय शाह

*भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने तुकईथड़ में किया जनसंपर्क*

पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा देवी कास्डेकर ने सोमवार को ग्राम तुकईथड में जनसम्पर्क कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, प्रदीप जाधव, पूर्व विधायक मंजू राजेन्द्र दादू, चुनाव प्रभारी ज्ञानेश्वर पाटिल, जनपद अध्यक्ष निर्मला जावरकर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय सहगल, सोनू भावसार, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।


*भाजपा प्रत्याशी कास्डेकर आज जमा करेंगी नामांकन*

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर मंगलवार को अपना नामांकन जमा करेंगी। इस दौरान उनके साथ सांसद नंदकुमारसिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले मातापुर बाजार में भारतीय जनता पार्टी की सभा होगी। इसके बाद रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ कास्डेकर नामांकन दाखिल करने एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post