सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा शरदोत्सव | Sadgipurn tarike se manaya ja rha hai shardotsav

सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा शरदोत्सव

सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा शरदोत्सव

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - शारदीय नवरात्रों में दुर्गा पूजा उत्सव यानी शरदोत्सव इस बार कोविड-19 के चलते पहले की तरह भव्यता से आयोजित नहीं किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते इस बार चिनार पार्क लेकव्यू में समिति द्वारा आयोजित किये जाने वाला दुर्गा पूजा  सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सादे तरीके के साथ मनाया जा रहा है,कोरोना संक्रमण के चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है।मूर्ति स्थापित हुए स्थलों को आकर्षक बनाने मनमोहक लाइट डेकोरेशन किया गया है।सुभाष तिवारी ने बताया कि  माता के पंडाल में निरंतर भजन सेवा कर रहे हैं, श्रद्धालुओं द्वारा आरती एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है|  संध्या आरती में आलोक चंद्र बिरला देवी सिंह पांचाल पुष्पेंद्र पटेल रोशन चौबे कुलदीप तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता दीपक मिश्रा बृजेश कुशवाहा मंटू तिवारी नितेश सिन्हा महेंद्र सिंह जयभान सिंह गौरव तिवारी  आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा शरदोत्सव


Post a Comment

Previous Post Next Post