प्रतिभाएँ बडे शहरो की मोहताज नही - डाॅ. पाण्डेय | Pratibhaye bade shahro ki mohtaz nhi

प्रतिभाएँ बडे शहरो की मोहताज नही - डाॅ. पाण्डेय                                                   

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना                                                           

प्रतिभाएँ बडे शहरो की मोहताज नही - डाॅ. पाण्डेय

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - प्रतिभाएँ बडे शहरो की मोहताज नही, कडी मेहनत आत्मविश्वास, एकाग्रता का प्रतिशत छोटे शहरो व ग्रामिण विद्यार्थियों में ज्यादा होता है इसके अनेको उदाहरण है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह लेपटाॅप प्रदान करना विद्यार्थियों की प्रतिभा को शिर्श पर पहुचाने का उत्पे्रक कार्य है। उक्त विचार जावरा विधायक डाॅ. राजेन्द्र पाण्डेय ने ‘लेपटाॅप’ योजना अन्तर्गत जावरा विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कहे। जावरा विधानसभा  अन्तर्गत जावरा विधानसभा क्षेत्र  के लगभग 173 प्रतिभावान विद्यार्थी में से विधालय वार चयनित विद्यार्थी का कोविड 19 के चलते सांकेतिक रूप से जनपद शिक्षा केन्द्र जावरा में सम्मान किया गया।

प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में जावरा क्षैत्रिय विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डेय, सहायक संचालक महोदय, श्री नरेन्द्रसिंह राठौर उत्कृष्ठ प्राचार्य श्री सुनील भट्ट (म.गाँ.षा.उ.उ.मा.वि.जावरा)  विवेक नागर खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक की उपस्थिति मेें प्रषस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया।

प्रतिभावान छात्र/छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भविष्य की अपनी आंकाक्षाओं से अवगत कराया। विधायक महोदय ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों छात्र/छात्राओं पालको एवं शिक्षको को सम्बोधित करते हुए शासन की शैक्षिक योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री नरेन्द्रसिंह राठौर सा. ने स्वागत भाषण देते हुए भी अपने विचार प्रस्तुत कर मार्गदर्शन प्रदान किया ।

इस अवसर पर बी.ए.सी.- परीक्षित पुरोहित, देवराम मतानिया, खलील षेख, सी.ए.सी -श्री महावीर भण्डारी श्री संजय द्विवेदी एवं कार्यालयीन स्टाॅफ सदस्य तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रभारी एवं पालकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम कोविड 19 के अन्तर्गत सभी नियमों का पालन करते हुए सेनिटाईजर, मास्क एवं तापमापी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का सफल संलाचल श्री संजय पाचाल बी.ए.सी जावरा द्वारा किया गया। अन्त के खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक श्री विवेक नागर द्वारा आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरूआत अकादमिक समन्वयक श्रीमती निता शर्मा जेण्डर समन्वयक श्रीमती योगिता पण्ड्या द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से हुई कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए खण्ड स्त्रोत समन्वयक विवेक नागर ने बताया जावरा विकासखण्ड में 152 प्रतिभावान व पिपलौदा   विकासखण्ड के 21 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post