नेपानगर करेगा वोट, मतदान पर विश्वास-एक वोट, एक पसंद | Nepanagar karega vote matdan pr vishvash ek vote ek pasand

नेपानगर करेगा वोट, मतदान पर विश्वास-एक वोट, एक पसंद

‘‘कोरोना को हराना है, लोकतंत्र को जिताना है‘‘

नेपानगर करेगा वोट, मतदान पर विश्वास-एक वोट, एक पसंद

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - ज्ञात है कि 3 नवम्बर, 2020 को मध्य प्रदेश राज्य के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में जिसमें बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र-179 भी शामिल है जहां उप निर्वाचन संपन्न होना है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में नेपानगर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता अपने मत का उपयोग कर लोकतंत्र में महती भूमिका निभायें। भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित ‘‘हम भारत के लोग‘‘ लोकतंत्र को मजबूत बनाते है। हमें हमारे मत का उपयोग कर लोकतंत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। 

स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि मतदान प्रतिशत बढाया जा सकें। जिला प्रशासन अपील करता है कि, विधानसभा उप निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर के प्रत्येक मतदाता, मतदान दिनांक 3 नवम्बर, 2020 को मतदान दिवस पर प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान अवश्य करें एवं अपने साथियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News