किसान हितेषी कृषि सुधार विधेयक को मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम - जिलाध्यक्ष पंवार | Kisan hiteshi krishi sudhar vidheyak ko modi sarkar ka eitihasik kadam

किसान हितेषी कृषि सुधार विधेयक को मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम - जिलाध्यक्ष पंवार


चाटली मंडल के गवाडी मे किसान संगोष्ठी का आयोजन

किसान हितेषी कृषि सुधार विधेयक को मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम - जिलाध्यक्ष पंवार


निवाली (सुनील सोनी) - किसान हितेषी कृषि सुधार विधेयक माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पारित विधेयक जो की किसान हितेषी एवम् किसान कल्याण किसानों को संपन्न बनाने हेतु एक बड़ा एवम् सराहनीय है कदम है जिसका डॉ हुकुम पवार जिलाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा द्वारा निवाली विकास खंड के चाकरी मंडल के ग्राम पंचायत गवाडी में संगोष्ठी का आयोजन कर किसानों को बताया गया कि भाजपा द्वारा जो कृषि सुधार बिल लाया गया है वह किसान हितेषी बिल है किसान कानून बंधनों से मुक्त होगा किसान के पास मंडी में जाकर लाइसेंस व्यापारियों को भी अपनी उपज बेचने की विवशता नहीं होगी किसान स्वतंत्र रहेगा , किसान अपना माल अपनी मर्जी से किसी भी राज्य में अपनी उपज का माल बेच सकता है जहां उनको अच्छा दाम मिले ऐसे ही कई कृषि हितेषी लाभकारी योजनाएं एवं नियम बनाए गए हैं जबकि कांग्रेस द्वारा इस बिल के विरोध में झूठी अफवाहें फैला रही है कांग्रेस द्वारा बताए जा रहे कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य ना देने के लिए बिल में साजिश है, कृषि बिल किसान विरोधी है जबकि सच तो यह की इस कृषि बिल में समर्थन मूल्य का कोई लेना देना नहीं है msp मूल्य मिलता रहा है एवं मिलता रहेगा मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मान धन योजना के तहत किसानों को 60 वर्ष की आयु होने पर न्यूनतम 3000 रुपए मासिक का प्रावधान किया गया है भाजपा द्वारा लाए गए समस्त विधेयक बिल का विरोध करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। क्योंकि कांग्रेस किसानों का भला या आम जनता का भला नहीं चाहती मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा बताया गया कि किसानों के हित में यह तो महत्वपूर्ण निर्णय हे भाजपा सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना द्वारा आज 920000 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके एवं मोदी सरकार द्वारा10000 एफपीओ पर6850 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं विधेयक में किसानों को क्या-क्या फायदे होंगे एवं किसान कैसे संपन्न होगा इस बारे में किसानों को जानकारी दी गई ।
किसान हितेषी कृषि सुधार विधेयक को मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम - जिलाध्यक्ष पंवार


कार्यक्रम में भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर हुकुम पवार भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतू जैन उपाध्यक्ष बजारिया दादा गवा डी सरपंच भाईराम आहिरे एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments