गांधीजी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देश प्रेम और त्याग को याद करते हैं देशवासी - पूर्व विधायक चौहान | Gandhiji ke vicharo ke sath shastri ji ke desh prem or tyag

गांधीजी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देश प्रेम और त्याग को याद करते हैं देशवासी - पूर्व विधायक चौहान

भाजपा मण्डल ने गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती मनाई

गांधीजी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देश प्रेम और त्याग को याद करते हैं देशवासी - पूर्व विधायक चौहान

अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्र का पूजन व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक नागरसिंह चौहानए भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तंवर व महामन्त्री माधोसिंह कनेश मंचासीन थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके पूर्व नगर मण्डल के नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तंवर ने दिया। 

गांधीजी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देश प्रेम और त्याग को याद करते हैं देशवासी - पूर्व विधायक चौहान

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री एक सच्चे देश भक्त थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में काम किया इसके साथ ही उन्होंने भारत के स्वाधीनता में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। दो अक्टूबर के इस दिन लोग गांधीजी के विचारों के साथ शास्त्रीजी के देश प्रेम और त्याग को भी याद करते हैं। यह दिन हमारे देश के दोनों महापुरुष के लिए समर्पित है जो हम करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितंबर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के तहत बेहद शानदार कार्यक्रम किये।  

देश की आजादी में गांधीजी और  शास्त्रीजी का अहम योगदान रहा 

इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार मनाए गए सेवा सप्ताह के सम्बंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों का इस देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। आज उनकी जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। ठकराला ने की गांधी जी ने  अंग्रेजो को देश से बाहर करने के लिए कई आंदोलन किये वही शास्त्री जी देश के सबसे ईमानदार ओर लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। आज हम सभी ऐसे महान लोगो को याद कर रहे हैं में उन्हे नमन करता हु। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री गिरिराज मोदी ने किया। आभार मण्डल उपाध्यक्ष रितेश राठौड़ ने माना। यह जानकारी भाजपा मण्डल मीडिया प्रभारी रूपेश मकवाना ने दी। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मेहुल जैन, आनंद सोलंकी, पुष्प लता शाह, नगर मंत्री नितेश चौधरी, प्रीतेश चौधरी, लिरिल परिहार, सुनील प्रजापतिए  कोषाध्यक्ष  दीपक परिहार कार्यालय मंत्री अभिषेक गहलोत,, आशीष तंवर  राकेश वाणी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News