राष्ट्रपिता की 151 वीं जयंती पर निकाली प्रभात फेरी
माल्यार्पण करने के बाद भाजपा के खिलाफ दिया मौन धरना
उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन सम्पूर्ण विश्व को मानवता, शांति, प्रेम और सद्भावना का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 151वीं जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि प्रभात फेरी प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ हुई जो शहीद पार्क से शुरू होकर चामुंडा माता चौराहा देवास गेट चौराहा मालीपुरा दौलत गंज चौराहा फवारा चौक नई सड़क कंठल से होती हुई शिरसागर स्थित गांधी बालोद्यान पहुंची जहां राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया इस दौरान महात्मा गांधी जी के विचार व्यक्तिगत और गीतों का अभी वाचन किया गया
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दिया धरना
हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह से योगी सरकार के निर्देश पर पुलिस ने उनसे बदतमीजी की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रभात फेरी निकलने के बाद 1 घंटे का मौन धरना दिया
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के घर शोक प्रकट करने जा रहे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी एवं महासचिव प्रियंका गांधी जी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर वहां की पुलिस ने जिस तरह से अलोकतांत्रिक तरीके से जाने से रोक दिया और झुमा झटकी की एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर घायल दिया जिसके विरोध में गुरुवार को ही कांग्रेस पार्टी द्वारा योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया था वही विरोध में 2 अक्टूबर को कांग्रेस ने सुबह 6:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रभात फेरी निकालने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में क्षीर स्थित बालोद्यान में भाजपा के खिलाफ 1 घंटे का मौन धरना दिया गया धरना खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी निंदा भी की गई इस दौरान पूर्व विधायक डॉ बटुकशंकर जोशी विधायक रामलाल मालवीय शहर अध्यक्ष महेश सोनी जिला अध्यक्ष कमल पटेल पूर्व अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा पूर्व नेता प्रतिपक्ष आजाद यादव कांग्रेस नेता योगेश शर्मा सेवादल अध्यक्ष मनीष गोमे पूर्व पार्षद कैलाश बिसेन रवि राय सैयद इकबाल खान सुनील कछवाय देवव्रत यादव हाफिस कुरैशी जाहिद नूर अरुण रोजवानी वीरेंद्र शर्मा राकेश गिरजे कार्यकारी युवक कांग्रेस अधिकारी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल राजकुमार केरोल वरुण शर्मा विजय यादव बबलू खींची ललित बम नाना तिलकर राहुल गहलोत आनंद मीणा विजय शर्मा बबलू पठान अशोक भाटी पार्षद माया राजेश त्रिवेदी महिला सपना सांखला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटव सोनिया ठाकुर सहित कई कांग्रेसजनों मौजूद थे
Tags
ujjen