कलेक्टर ने दिव्यांग को तत्काल दिलवाई व्हील चेयर की सुविधा | Collector ne divyang ko tatkal dilvai wheel chair ki suvidha

कलेक्टर ने दिव्यांग को तत्काल दिलवाई व्हील चेयर की सुविधा  

कलेक्टर ने दिव्यांग को तत्काल दिलवाई व्हील चेयर की सुविधा

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह से मिलने आये मिट्ठू सिंह को देखकर जिला कलेक्टर ने उन्हें तत्काल व्हील चेयर प्रदान की। हम बात कर रहे दिव्यांग मिट्ठू सिंह की जिन्हें आज जिला कलेक्टर द्वारा यह सुविधा दी गई। उनके निर्देशानुसार यह त्वरित कार्यवाही डिप्टी कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी उपसंचालक श्रीमती हेमलता सोंलकी द्वारा की गई। इस अवसर पर दिव्यांग मिट्ठू सिंह ने शीघ्रता से व्हील चेयर दिलवाने पर कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post