भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता की बराबरी किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं कर सकता - पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस | Bhajpa ke prishrmi karykarta ki barabri kisi bhi party ka karyakarta

भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता की बराबरी किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं कर सकता - पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस

भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता की बराबरी किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं कर सकता - पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा भाजपा के दर्यापुर मंडल के ग्राम दर्यापुर एवं खकनार मंडल के ग्राम तुकईथड़ में ‘‘मंडल कार्यकर्ता सम्मेलनों‘‘ में कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित कर उनसे संवाद किया।

भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता की बराबरी किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं कर सकता - पूर्व मंत्री श्रीमती चिटनिस

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के प्रति जो जोश और प्यार दिखा है, वह अद्भुत है। भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता की बराबरी किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं कर सकता। कोरोना वायरस के इस आपदा के समय में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिना जान-माल की परवाह किए बगैर लगातार जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक लगन और परिश्रम का ही परिणाम है, की भाजपा ना केवल देश में अपितु पूरे विश्व में कार्यकर्ता आधारित सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुद पर गर्व होता है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूँ। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के तन-मन में देश सेवा और प्रेम समाहित है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर मैं यह कह सकती हूँ कि, बहन श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर भारी मतों से विजयश्री प्राप्त करेंगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित होकर, प्रदेश वासियों की सेवा और विकास कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान करेगी।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है जहाँ जमीन पर पार्टी को सुदृढ़ हमारा कार्यकर्ता बनाता है। भाजपा में पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है, और कार्यकर्ता ही चुनाव जीतता है। मुझे गर्व है कि यह किसी परिवार का संगठन नहीं है, बल्कि वो दल है जहां एक बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है।

सम्मेलन में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, सुश्री मंजू दादू, महाराष्ट्र संगठन महामंत्री डॉ.राजेंद्र फड़के, युवराज महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अश्विन राजू शिवहरे एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरूण पाटिल सहित पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, पेज प्रभारी सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post