उज्जैन शहर में 25 हजार स्मार्ट स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी | Ujjain shahar main 25 hazar smart strite samrtlight lagai jaegi

उज्जैन शहर में 25 हजार स्मार्ट स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी

लगभग 4.5 करोड़ रुपया प्रतिवर्ष बिजली बिल में बचत होगी 

बेगमबाग एवम माधवसेवा न्यास के पीछे के

लगभग 200 घरों को  धतरावदा  में  शिफ्ट  किया  जाएगा

स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक सम्पन्न

उज्जैन शहर में 25 हजार स्मार्ट स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी

उज्जैन (रोशन पंकज) - उज्जैन स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्मार्ट सिटी बोर्ड श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिये गये :-

उज्जैन शहर में 25 हजार स्मार्ट स्ट्रीट लाईट लगाई जायेगी

*उज्जैन शहर की लगभग 25 हजार स्ट्रीट लाईट को स्मार्ट स्ट्रीट लाईट में बदला जायेगा। केन्द्र सरकार की कंपनी EECL इस कार्य को करेगी। स्ट्रीट लाईट की सात वर्ष की वारंटी होगी तथा इतने ही समय का मेंटेनेंस का कार्य कंपनी द्वारा किया जायेगा। कमान एण्ड कंट्रोल रूम के द्वारा शहर की सभी लाईटें समय पर बन्द-चालू की जायेंगी। स्मार्ट लाईट लगने से नगर निगम को लगभग 4.5 करोड़ सालाना की बचत होगी। प्रोजेक्ट की लागत 15.75 करोड़ रुपये होगी। उक्त कार्य को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा मंजूरी दी गई।


*बेगमबाग एवम माधवसेवा न्यास के पीछे के  लगभग 200 घरों को  धतरावदा  में  शिफ्ट  किया  जाएगा । इस  आशय का निर्णय  लिया  गया ।


*म.प्र.वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा शहर में स्थापित किये गये प्लेनेटोरियम में थ्रीडी प्रोजेक्शन, 4k रिसॉलुशन प्रोजेक्ट की स्थापना करते हुए इसका अपग्रेडेशन किया जायेगा। इसकी लागत 8.5 करोड़ है। उक्त कार्य की स्वीकृति स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदान की गई।


*नया टेक्नीकल पार्किंग सह कमर्शियल कॉम्पलेक्स त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थापित किया जायेगा। इसमें सरफेस पार्किंग एवं लैंड एरिया डेवलपिंग, जिसकी अनुमानित लागत 7 करोड़ रुपये है, को स्वीकृति प्रदान की गई। इस कार्य में बाउंड्री वाल, सड़क, इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शामिल हैं।


*पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर स्मार्ट सिटी द्वारा 118 किलो मीटर लम्बाई में आने वाले समय में राज्यस्तरीय  साइक्लोथॉन का आयोजन किया जायेगा। इससे युवा वर्ग को  साईकल  फ़ॉर  चेंज  थीम से जोड़ा  जायेगा।


*बैठक में रिस्टोरेशन ऑफ कोतवाली थाना भवन, मृदा प्रोजेक्ट में 350 किलो वॉट के सोलर पॉवर प्रोजेक्ट लगाना , महाराजवाड़ा स्कूल में बने हुए पुलिस क्वाटर्स के डीलोकेशन सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा की गई एवं स्वीकृति  प्रदान  की  गई । 


        बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, यूडीए सीईओ श्री सुजानसिंह रावत एवं स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स शामिल थे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। 

(फोटो संलग्न)

क्रमांक 3026                                                             एचएस शर्मा/जोशी

Post a Comment

Previous Post Next Post