13 वर्ष से फरार वारंटी को पकडने में नेपानगर पुलिस को मिली सफलता एक अन्य स्थाई वारंटी भी पकडाया | 13 varsh se farar warranty ko pakadne main nepanagar police ko mili safalta

13 वर्ष से फरार वारंटी को पकडने में नेपानगर पुलिस को मिली सफलता एक अन्य स्थाई वारंटी भी पकडाया 

13 वर्ष से फरार वारंटी को पकडने में नेपानगर पुलिस को मिली सफलता एक अन्य स्थाई वारंटी भी पकडाया

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत स्थाई वारंटियों को पकडने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थाई वारंटियों को पकने पर 2 हजार से लेकर 10 रुपये तक का ईनाम घोषित किया गया है। इस अभियान के दौरान थाना नेपानगर ने एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में दो स्थाई वारंटियो को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। स्थाई वारंटी अनीस पिता आजम खान निवासी मलकापुर बुलढाणा पर दो-तीन बार दबिश दी गई। लेकिन वह हर बार अपना ठिकाना बदल लेता था। दिनांक 05/10/2020 को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। जो पिछले 13 साल से फरार चल रहा था। इसी प्रयास के अनुक्रम में दिनांक आज 06/10/2020 को वारंटी सुभाष पिता देवादास जागीरदार निवासी भवानी नगर नेपानगर को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में नावरा चौकी प्रभारी शशिकांत गौतम, एएसआई. सोहन सिंह, प्रआर. अजेश जायसवाल, आरक्षक मनोज काकरिया, दिनेश धुंध, चित्कार देवडा, आर. ड्रायवर मनोज एवं सैनिक सुनील मगरे की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments