प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुरहानपुर भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह | PM narendra modi ki janmdin pr burhanpur bhajpa manaegi seva saptah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुरहानपुर भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह

अनिल भोसले सेवा सप्ताह के प्रभारी बनाए गए, जिलाध्यक्ष ने किया सेवा सप्ताह को सफल बनाने का आव्हान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुरहानपुर भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर को है। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। सेवा सप्ताह के तहत 7 दिन तक प्रतिदिन विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुरहानपुर भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह

इसे लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित होंगे। सेवा सप्ताह के प्रभारी पूर्व महापौर अनिल भोसले रहेंगे। प्रत्येक कार्यक्रम हेतु अलग से प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। सप्ताह के उपलक्ष्य में 14 सितंबर को पूरे जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके प्रभारी गोकुल तायड़े रहेंगे। 15 सितंबर को दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिसके प्रभारी मनोज माने, रमेश मिश्रा होंगे। 16 सितंबर को होने वाले रक्तदान कार्यक्रम के प्रभारी गजेंद्र पाटिल रहेंगे। 17 सितंबर को महिला मोर्चा के नेतृत्व में गरीब बस्तियों व अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा। प्रभारी हिदायतुल्लाह जी रहेंगे। 18 सितंबर को पीएम मोदी के जीवन एवम कृतित्व पर स्लाइड शो सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी अभिषेक जैन रहेंगे। 19 सितंबर को पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित बेविनार में जिले के 70 बुद्धिजीवी शामिल होंगे। प्रभारी राहुल जोशी होगी। सप्ताह के अंतिम दिन 20 सितंबर को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम के प्रभारी योगेश्वर पाटिल रहेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवम आमजन से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बंद करने एवम पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे। बैठक में सभी मोर्चो के अध्यक्ष एवं सभी 10 मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News