6 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी चाकू खोंसकर घूमते पकड़ा गया | 6 hazar rupye ka farar inami aropi chaku khoskar ghumte pakda

6 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी चाकू खोंसकर घूमते पकड़ा गया

6 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी चाकू खोंसकर घूमते पकड़ा गया

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा चेारी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि एवं माईनर एक्ट के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित करते हुये फरार आरोपियेां एवं वारंटियों की गिरफ्तारी पर ईनाम भी उद्घोषित किया गया है ।
                           आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री रवि सिंह चैहान द्वारा अनुभाग के थाना प्रभारियों को  आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  
                         थाना प्रभारी भेडाघाट परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा पाण्डे ने बताया कि थाना भेडाघाट में दिनाॅक 4-9-2020 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम खैरी मे आटो क्रमंाक एमपी 20 आर 1173 में दीपक साहू  उम्र 20 वर्ष निवासी खैरी एवं रोहित पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी आमाहिनौता को अवैध रूप से 300 पाव देशी शराब एवं 50 पाव अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये पकडा गया था, आटो मे बैठा एक व्यक्ति भागनें मे सफल हो गया था, पकडे गये दोनों आरोपियो ने  पूछताछ पर भागने वाले का नाम बिलखिरवा निवासी प्रकाश यादव बताया एवं प्रकाश यादव द्वारा ही उक्त शराब बिलखिरवा से खैरी ले जायी जा रही थी।  शराब पहुंचाने पर प्रकाश यादव ने 1 हजार रूपये देने को कहा था। आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी।
                         प्रकाश यादव की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, पकडे न जाने पर प्रकाश यादव की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्था बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा 6 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
                       आज दिनाॅक 27-9-2020 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर गौबच्छा घाट में दबिश देते हुये प्रकाश यादव उम्र 38 वर्ष निवासी बिलखिरवा को पकडा गया, तलाशी ली गयी तो कमर मे एक चाकू खोंसे मिला जिसे जप्त करते हुये 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
                       6 हजार रूपये कें फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना भेडाघाट मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भानू प्रताप सिंह , आरक्षक जय शंकर सिंह, दिनेश डेहरिया, रूपेश लोधी, हरिओम सिंह, छन्नू तेकाम की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post