सिविल अस्पताल मे कार्यरत डाॅ. नितिन उपाध्याय की रिपोर्ट आई निगेटिव
पांढुर्ना (होयरव कोल्हे) - पांढुर्णा मे पिछले सप्ताह ग्राम मारूड के एक बुजुर्ग जो की टिटमेन के लिए पांढुर्णा के उपाध्याय अस्पताल मे आया था। जिनमें कोरोना के पुर्ण लक्षण होने से डाॅ. उपाध्याय ने उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भेज दिया था। उसके बाद मारूड निवासी इस बुजुर्ग की नागपुर में कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जिसका पता लगने पर एहतियात के लिये उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टर ने स्वयं को क्वारेंटाईन कर लिया एवं अपने क्लिनिक मे पेशेंट देखना बंद कर दिया। अब डाॅ.नितिन की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आवश्यक जनसेवा की दृष्टी से कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत वें सेवाएं दे रहे है। सभी लोग एकदम स्वस्थ बताये जा रहे है। वही चार दिन के बाद जांच हेतु गये सिविल अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट आना अभी शेष है।
Tags
chhindwada