जिले में 9 नवीन कंटेनमेंट एरिया घोषित | Jile main 9 naveen contentment area ghoshit

जिले में 9 नवीन कंटेनमेंट एरिया घोषित


बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिले में कोविड-19 की जाँच के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सैंपलिंग की जा रही है एवं कोविड-19 की चेन तोड़ने का अथक प्रयास जारी है। म.प्र. पब्लिक हेल्थ एक्ट के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रोमानुस टोप्पो ने जिले में 9 नवीन कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किये है। उन्होंने कोरोना वायरस के पॉजिटीव केस पाये जाने पर वार्ड क्र-4 ग्राम बडीखेड़ा तहसील नेपानगर, वार्ड-8 ग्राम फोफनार कला ग्राम पंचायत फोफनार, पुरानी पंचायत के सामने अनिल किराना दुकान के पास ग्राम भगवानिया, रामदास फाल्या ग्राम ढिमानियॉ ग्राम पंचायत खातला, पटेल फाल्या ग्राम ढिमानियॉ ग्राम पंचायत खातला, शासकीय हाई स्कूल सुक्ताखुर्द सुक्ता नदी के पास, वनग्राम डोजर ग्राम हरदा तहसील नेपानगर, बेलथड फाल्या ग्राम बोरीबजुर्ग आसीर मंडल तहसील नेपानगर और मेन रोड एरिया पटेल फाल्या ग्राम ढिमानियॉ असीर मंडल ग्राम पंचायत खातला में कंटेनमेंट एरिया घोषित किये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post