स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती मनाई गई | Swargiya rajiv gandhi ki 76 vi jayanti manai gai

स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती मनाई गई

स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती मनाई गई

थांदला (कादर शेख) - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जन्म जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित व उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि राजीव गांधी बहुमूल्य प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे,उन्होंने संपूर्ण क्षेत्र में देश-दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।स्वर्गीय राजीव गांधी ने 19वीं सदी में 21वीं सदी का भारत का सपना देखा।आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से परिपूर्ण करना चाहते थे।राजीव जी संचार क्रांति, कंप्यूटर युग का शुभारंभ, युवाओं को मतदान का अधिकार, पंचायती राज की स्थापना, शिक्षा का प्रसार ,विश्व में भारत की साख का निर्माण करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाएं।संचार क्रांति की देन है कि आज हर हाथ में मोबाइल है।राजीव जी ने देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव जी ने अर्थव्यवस्था के उदारीकरण, नौकरशाही में सुधार के लिए कारगर कदम उठाए।आज राजीव जी हमारे बीच नहीं राजीवजी के संकल्प, सपनों का भारत, शक्तिशाली, आजाद भारत राजीव जी को सदैव याद करेगा उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, विधानसभा युकां अध्यक्ष राजेश गेंदाल डामोर,सरपंच रालू वसुनिया,दिनेश डामोर गोरियाखांदन आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी विकास रावत ने दी।

Post a Comment

0 Comments