मजदूर मोर्चा की हड़ताल समाप्त, आगामी दिनों में पुनः रणनीति बनाकर होगी हड़ताल | Majdur morcha ki hadtal samapt agami dino main punah ranniti banakar hogi hadtal

मजदूर मोर्चा की हड़ताल समाप्त, आगामी दिनों में पुनः रणनीति बनाकर होगी हड़ताल

कमर्शियल माइनिंग के विरोध में बीते 3 दिन से संयुक्त मोर्चे की जारी थी हड़ताल

मजदूर मोर्चा की हड़ताल समाप्त, आगामी दिनों में पुनः रणनीति बनाकर होगी हड़ताल

जुन्नारदेव (मनेश साहू) - केंद्र सरकार की कमर्शियल माइनिंग के निर्णय का विरोध करते हुए पेंच व कन्हान एरिया में संयुक्त मोर्चा द्वारा 2 जुलाई से 4 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल का आवाहन किया गया था। हड़ताल के तीसरे दिन कोल इंडिया की समस्त खदानों में संयुक्त मोर्चे के आवाहन पर हड़ताल सफल रही। वहीं उन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि की अंतिम पाली तक यह हड़ताल पूरी तरह सफल रही। संयुक्त मोर्चे में शामिल बीएमएस, इंटक, एटक, सीटू, इन मौसा, एचएमएस सहित अन्य संगठनों ने मिलकर केंद्र सरकार की कमर्शियल माइनिंग का विरोध करते हुए तीन दिवसीय हड़ताल की थी। इस तीन दिवसीय हड़ताल में केंद्र सरकार के कोयला मंत्री की ओर से किसी भी प्रकार का आश्वासन नहीं मिला है। संयुक्त मोर्चा द्वारा 18 अगस्त को सभी पब्लिक सेक्टर को एकदिवसीय बंद रखने की रणनीति तैयार की जाएगी। हड़ताल समाप्ति के पूर्व संयुक्त मोर्चा कन्हान क्षेत्र कि समीक्षा बैठक क्षेत्रीय रेस्ट हाऊस कन्हान क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा पेंच/कन्हान अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी कि अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जिसमे बीएमएस पेंच/कन्हान अध्यक्ष सुख अमृत पारस, एचएमएस कन्हान महामंत्री मनोज ठग, केन्द्रीय सदस्य दीपक नागले, इंटक कन्हान अध्यक्ष मदन जन्गेला, सचिव विनोद सिंह, तेज प्रकाश, सुनील वैस, एटक पेंचकन्हान अध्यक्ष दयाशंकर, सीटू पेंचकन्हान अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, सचिव अशोक भारती जी उपस्थित हुऐ।


Post a Comment

Previous Post Next Post