कोरोना की रोकथाम के लिए शहर में निकले कलेक्टर, एसपी | Corona ki roktham ke liye shahar main nikle collector SP

कोरोना की रोकथाम के लिए शहर में निकले कलेक्टर, एसपी

कोरोना की रोकथाम के लिए शहर में निकले कलेक्टर, एसपी

देवास (अली असगर बोहरा) - रविवार को शहर में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है । इसी को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला एस पी शिवदयाल सिंह ने लॉकडाउन को सफल करने के लिए शहर में फ्लैग मार्च किया।फिलहाल बाजार में लगभग सभी दुकाने बंद है।

कोरोना की रोकथाम के लिए शहर में निकले कलेक्टर, एसपी

शहरवासियों और को समझाइश दी जा रही है कि लॉकडाउन का पालन करें और मास्क लगाए। नगर निगम की टीम भी शहर का भ्रमण कर रही है। जो लोग बगैर मास्क के नजर आ रहे हैं, उनके चालान भी बनाए जा रहे हैं। एक ओर जहां नगर निगम की टीम मास्क नहीं पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई कर रही है, तो दूसरी ओर नगर निगम की कई गाड़ियों में सवार ड्राइवर बिना मास्क के नजर आ रहे है नगर निगम की टीम द्वारा भी गाड़ियों को रोका गया चालानी कार्रवाई की गई। शहर में दो पहिया वाहनों पर भी जिन्होंने मास्क नहीं पहने थे, उन पर भी कार्रवाई की गई हैं। प्रशासन ने भी अपील की है।की बेहद जरूरी काम होने पर ही निकले हैं। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शहर और ग्रामीणों को सजग रहना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post