कैबिनेट मंत्री एवं बड़वानी विधायक प्रेम सिंह पटेल के प्रथम नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत
बड़वानी (शकील मंसूरी) - जिला मुख्यालय बड़वानी में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री एवं बड़वानी के विधायक श्री प्रेम सिंह पटेल के प्रथम नगर आगमन पर, क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य श्री सुमेर सिंह सोलंकी एवं जिला अध्यक्ष ओम सोनी के साथ ही कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस बड़वानी में स्वागत किया कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया विभिन्न मंडलोंके अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया गया। उसके पश्चात बड़वानी स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक स्वागत के लिए उपस्थित थे तथा बड़वानी कलेक्टर अमित तोमर पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने भी सरकीट हाउस पहुंच कर उनसे मुलाकात कर जिले की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल जी ने सभी से मुलाकात करने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस की।
Tags
badwani