विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलिट्रेट कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया | Vishv paryavaran divas ke avsar pr collectred karyalaya parisar main podha ropan

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलिट्रेट कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया 


बुरहानपर। (अमर दिवाने) - आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण दिवस के महत्व को समझाते हुए संयुक्त कलेक्टेट परिसर मंदिर प्रांगण में अनुविभागीय अधिकारी के.आर.बडोले तथा डिप्टी कलेक्टर कुमार सानू देवड़िया ने पौधारोपण किया। 

जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक अशोक त्रिपाठी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए जन अभियान परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर ‘‘पर्यावरण की ओर लौटो‘‘ का नारा जनमानस को दिया। क्योकि तुम हो तो हम है अर्थात प्रकृति ही मानव जीवन को संवारती है। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती लूसिया रावत, स्वयंसेवी संस्था के राजू प्रजापति, जुबेर अंसारी, दिनेश, संदीप महाजन, निशा मंडलोई, जयश्री ताई, जयश्री यावतकर उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post