चीन के राष्ट्रपति एवं चायनीस सामग्रीयों की निकाली अर्थी | Chin ke rashtrapati evam Chinese samagriyon ki nikali arthi

चीन के राष्ट्रपति एवं चायनीस सामग्रीयों की निकाली अर्थी

राजवाड़ा पर फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

भारत माता और वंदे मातरम् के जमकर लगे जयकारे

चीन के राष्ट्रपति एवं चायनीस सामग्रीयों की निकाली अर्थी

झाबुआ। (अली असगर बोहरा) - सकल व्यापारी संघ झाबुआ एवं शहर के समस्त सामाजिक संगठनां द्वारा मिलकर पिछले दिनों गलवान घाटी पर चीन द्वारा किए गए कायराना हमले के विरोध स्वरूप 20 जून, शनिवार को सुबह 10 बजे स्थानीय राजवाड़ा से चीन के राष्ट्रपति एवं चायनीस सामग्रीयां की अर्थी रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः राजवाड़ा पहुंची। जहां पहले सभी ने गलवाटी घाटी में शहीद भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाद चायनीस सामग्रीयों के पूर्णतः बहिष्कार का संकल्प लिया। अंत में चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का पुतला दहन किया गया। इस दौरान सभी ने शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान मेंं भारत माता और वंदे मातरम् के सामूहिक जयकारे भी लगाए।

सर्वप्रथम सकल व्यापारी संघ के समस्त पदाधिकारी-सदस्य, शहर के सभी व्यापारी, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी-सदस्य, गणमान्य नागरिक शहर के राजवाड़ा पर एकत्रित हुए। बाद यहां से एक विरोध रैली निकाली गई। जिसमें आगे चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग के पुतले और चायनी सामग्रीयां लेकर इनके बहिष्कार संबंधी शहर के लोगां से अपील की गई। यह रैली शहर के राधाकृष्ण मार्ग, रूनवाल बाजार, मेन बाजार, बस स्टेंड गांधी चौराहा, थांदला गेट, बाबेल चौराहा, आजाद चौक, नेहरू मार्ग होते हुए पुनः राजवाड़ा पहुंची। यह रैली सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर के नेतृत्व में निकाली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post