भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया
बुरहानपुर, शाहपुर, बहादरपुर, नेपानगर, खकनार सहित अन्य मंडलों में हुआ कार्यक्रम
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को कांग्रेस के पूर्व वाणिज्य मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की गलत नीतियों द्वारा भारत की कुटीर लघु उद्योग की अर्थव्यवस्था चौपट होने के कारण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर के मंडलों में आयोजित पुतला दहन में भाजपा नेता के पदाधिकारी मौजूद थे।
बुरहानपुर में कमल टाकिज के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ की गलत नीतियों से चीन को लाभ पहुंचा है। उन्होंने पद पर रहते हुए चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती की थी। जो देश के साथ एक तरह की नाइंसाफी है। इसका जवाब केंद्रीय और कांग्रेस को जनता को देना होगा। श्री लधवे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गलत नीतियां अपनाकर देश को पीछे करने का काम किया है। जबकि आज भाजपा पीएम मोदी के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। अब जबकि कांग्रेस के किए हुए गलत काम जनता के सामने आ रहे हैं, तो उनके नेता और पार्टी बौखलाई हुई है। कमलनाथ जब केंद्र में व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री थे तब इन्होंने जिस प्रकार चीन को आर्थिक फायदा पंहुचाया साथ ही राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा आया और जैसा हमारे देश में जिन चीजों की प्रचुरता है जैसे बांस हो किसी प्रकार के खाद्यान्न हो। लघु एवं कुटीर उद्योग के उत्पादों पर टैक्स ड्युटी कम करके चीन को फायदा पंहुचाने का प्रयास किया। जहां 30 से 200 प्रतिशत की आयात छूट दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, मंजू दादू, जगदीश कपूर, ज्ञानेश्वर पाटिल, अनिल भोसले, दीलिप श्रॉफ, गजेन्द्र पाटिल, युवराज महाजन, संभाजीराव सगरे आदि मौजूद थे।
जिलेभर में यहां हुए आयोजन
बुरहानपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के लोकमान्य तिलक मंडल, सरदार पटेल मंडल, श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल (बुरहानपुर शहर), शाहपुर, बहादरपुर, नेपानगर, खकनार, धूलकोट, दरियापुर और नावरा मंडलों में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के वाणिज्य मंत्री कमलनाथ द्वारा चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। बुरहानपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के नेतृत्व में कमल टॉकीज के पास कमलनाथ का पुतला जलाया गया।
नेपानगर और दर्यापुर मंडल में भी फूंका गया कमलनाथ का पुतला
वहीं नेपानगर और दर्यापुर मंडल में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। इस दौरान नेपानगर में मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान सहित भाजपा नेता मौजूद थे। दर्यापुर में पूर्व राज्यमंत्री संजय जाधव, जिला उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, मंडल अध्यक्ष गजराज राठौड, संजय पाटिल, भाजयुमो जिला महामंत्री संदीप परिहार, गणेश पाटिल, राहुल महाजन, सालिक पाटिल, योगेश महाजन, दिनकर वाघ, समाधान पाटिल सहित अन्य नेता, पदाधिकारी मौजूद थे।
Tags
burhanpur