पिछले 24 घण्टे में सर्वाधिक वर्षा थांदला में दर्ज | Pichle 24 ghante main sarvadhik varsha thandla main darj

पिछले 24 घण्टे में सर्वाधिक वर्षा थांदला में दर्ज

पिछले 24 घण्टे में सर्वाधिक वर्षा थांदला में दर्ज

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - झाबुआ 17 जून 2020। जिले में पिछले 24 घण्टे में 29.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा थांदला में 56.2 मि.मी. दर्ज की गई है और सबसे कम पेटलावद में 5.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। झाबुआ में 34.0मि.मी., रामा में 28.0 मि.मी.,रानापुर में 19.0 मि.मी. तथा मेघनगर में 32.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

 अधीक्षक  भू - अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष 1 जून से अब तक 162.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। थांदला में सर्वाधिक 235.6 मि.मी. तथा सबसे कम रानापुर में 48.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान झाबुआ में 200.8 मि.मी., रामा में 134.2 मि.मी., मेघनगर में 214.0 मि.मी., पेटलावद में 144.4 मि.मी. वर्षा हो चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post