चंद अफसर चला रहे सरकार - सांसद विवेक तन्खा | Chand afsar chala rhe sarkar

चंद अफसर चला रहे सरकार - सांसद विवेक तन्खा

वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण पर चिंता जताई है।

उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती स्थति का जिम्मेदार भाजपा सरकार को ठहराया है

विवेक तन्खा ने कहा कि बिना मंत्रिमंडल की सरकार को चंद अफसर चला रहे हैं

चंद अफसर चला रहे सरकार - सांसद विवेक तन्खा

जबलपुर (संतोष जैन) - हॉट स्पॉट बने इंदौर में प्रशासनिक अमले के प्रोत्साहन और जनता के आत्मविश्वास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस एक बार भी वहां नहीं गए। 

विवेक तन्खा ने कहा कि मध्यप्रदेश बहुत मुश्किल में है। पुलिस अत्यंत तनाव में है। पूरा स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चपेट में। रोजाना मौत हो रही हैं और हमारे पास स्वास्थ्य मंत्री तक नहीं है।

- राष्ट्रपति को लिख चुके हैं पत्र

तन्खा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के लिए अपील कर चुके हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि प्रदेश संकट से गुजर रहा है। भोपाल और इंदौर की स्थिति बहुत चिंताजनक है। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के 45 से ज्यादा अफसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टेस्टिंग की संख्या बहुत कम है। तन्खा ने कहा बिना कैबिनेट की सरकार चलना संविधान के खिलाफ है। उन्होंने अपने पत्र में यहां तक कहा कि यदि मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद बनाने में सक्षम नहीं हैं तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post