भैरवगढ़ जेल में गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ | Bheravgad jail main geet sangeet ka karyakram hua

भैरवगढ़ जेल में गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ

उज्जैन (रोशन पंकज) - केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में भोपाल की ‘सुर शंकरा’ म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गत दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित समस्त बन्दियों को ग्रुप के कलाकारों द्वारा सुरिले गीत से उन्हें मंत्रमुग्ध किया। तनाव से मुक्त करने वाले गीत बन्दियों को सुनाये। इस आशय की जानकारी जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर ने दी और कलाकारों को प्रशंसा-पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post