वेदांत पब्लिक स्कूल की वैन में लगी आग | Vedant public school ki van main lagi aag

वेदांत पब्लिक स्कूल की वैन में लगी आग


छिंदवाड़ा/उभेगांव (गयाप्रसाद सोनी) - उभेंगांव मे किराए के भवन पर संचालित स्कूल, कई अनियमितता के बाद भी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी चल रही है, आज सुबह लगभग 9:00 बजे क्षेत्र के सोशल मीडिया में जैसे ही वेदांत पब्लिक स्कूल उभेगांव स्कूल बच्चे की मारुति वैन में बच्चों को लाते समय अचानक अंगार लगने की खबर फैली, और हर तरफ हड़कंप मच गया, लेकिन किस्मत थी कि ड्राइवर ने सबसे पहले स्कूल बच्चे को मारुति वैन से बाहर कर दिया, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई, लेकिन वैन पूरी तरह धू-धू करके जल कर खाक हो गई, लोग दूर से जलते हुए वाहन का नजारा देखते रहे और विडियो बनाते रहे, वाहन मे स्कूल का नाम तक नहीं लिखा था, संचालन की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है, मारुति वैन बिना आरटीओ  की अनुमति से चल रही थी,, वाहन की जर्जर हालत थी, स्कूल संचालक का इस और कोई ध्यान नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post