वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेतु खुजुराहु सासंद विष्णु दत्त शर्मा की घोषणा की है। ज्ञात हो कि वीडी शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे। जिसके बाद वे भाजपा से जुड़े। भाजपा में प्रदेश महामंत्री के पद पर थे। शनिवार को उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हुई है।
वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जिला महामंत्री अजय जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल,भाजपा नेता भदु भाई पचाया, मण्डल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, नीलेश जेन, पार्षद कांतिलाल राठौड़, रितेश डावर, सनी गोस्वामी, भाजपा मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के मोंटू शाह, गिरिराज मोदी, मेहुल जेन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताकर बधाई दी।
Tags
jhabua