शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शहर में विशेष शिविरों का किया जा रहा आयोजन | Shahri swasthy karykram antargat shahr main vishesh shiviro ka kiya ja rha ayojan

शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शहर में विशेष शिविरों का किया जा रहा आयोजन

शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शहर में विशेष शिविरों का किया जा रहा आयोजन

झाबुआ (मनीष कुमट) - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएस बारिया तथा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डाॅ. आरएस प्रभाकर के मार्गदर्षन और नोडल अधिकारी डाॅ. संदीप चैपड़ा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के 18 वार्डों में विशेष षिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविरों में लोगों की मौसमी एवं सामान्य बिमारियों जैसे सर्दी, जुखाम, बुखार, उल्टी-दस्त आदि बिमारियों की निःषुल्क जांच एवं परार्मष देने के साथ निःशुल्क दवाई वितरण भी किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रहे है। 26 फरवरी, बुधवार को यह शिविर शहर के वार्ड क्र. 8 में आयोजित किया गया। षिविर स्थल नेहरू मार्ग स्थित शासकीय कन्या उमा विद्यालय के सामने लगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी और लोगों की जांच कर उन्हें परामर्ष देने के साथ दवाईयों का वितरण किया। मिली जानकारी के अनुसार यह षिविर 2 फरवरी से आरंभ हुए है, जो 25 मार्च तक चलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post