किसानों की ‘उम्मीद’ पर गिरे ओले
- ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर मटर की फसल में नुकसान
- 15 से 20 मिनट तक गिरे चना आकार के ओले, किसानों में मायूसी
डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - जिला डिंडौरी के समनापुर क्षेत्र मे दोपहर लगभग 2 तेज गर्जना शुरू हो गई। अचानक ओलावृष्टि हुई तो गांव-मोहल्लों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलों की बारिश से बचने के लिए लोग घरों में घुस गए तो खुले में बंधे कई मवेशी तो बचने के लिए खूंटे तोडक़र इधर-उधर दौडऩे लगे। यह स्थिति शनिवार दोपहर डिंडौरी जिलाअंतर्गत विकासखंड समनापुर क्षेत्र के मानिकपुर, चादंरानी, अतरिया, बीजापुरी समेत आस-पास के गांवों में बनी रही। इस ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर,मटर की फसल में सर्वाधिक नुकसान है, जिसे लेकर किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।
ओला वृष्टि का सिलसिला करीब 15 से 20 मिनट तक चला बिजली भी हुई गुल
मानिकपुर के ग्रामीणों ने बताया कि ओलावृष्टि से पूर्व तेज गर्जना होने पर ही विद्युतापूर्ति बंद हो गई थी करीब एक घंटे बाद बिजली आने पर राहत मिली।
Tags
dhar-nimad

